Thursday, June 5, 2014

बच्चा बना देती




प्यार में इतनी शक्ति होती है यारों,
जो झूठे को भी सच्चा बना देती है।
अपने  पर जो आ जाय  तो यारों,
खूसट बूढ़े को भी बच्चा बना देती है।।

लहरें ऊँचे उठकर इस जमाने को,
समंदर की गहराई बता देती हैं।
प्यार इससे भी गहरा होता सुनो,
नदियां उससे से मिल ये सिखा देती हैं।।

किसी ने बोला ये झील सी आखें,
किसी ने सागर भी इनको नाम दिया।
उफ़ कोई कैसे रहे सुकूं में सुनो,
इन्होंने कितनों है क़त्लेआम किया।। 

1 comment:

  1. 'Bachcha Bana Deti' likhte likhte hi ek kavi ko lekhani pakka bana deti. I like it.

    ReplyDelete