Thursday, March 21, 2019

होली का हुड़दंग

ये होली का हुड़दंग, आज देखो दिल्ली में।
अब चढ़ा चुनावी रंग, आज देखो दिल्ली में।।

ढम-ढम ढोलक बाजे, राहुल-सिंधिया खूबै नाचे।
मनमोहन तो मूँड़ हिलावें, राग भैरवी प्रियंका गावें।
है चढ़ गयी सिर पर भंग, आज देखो दिल्ली में।।

राजनाथ खूब रंग लगावें, शाह सभी को पास बुलावें।
ईरानी तो गाना गावें, मुरली अपनी मुरली बजावें।
मोदी करें सोनिया को तंग, आज देखो दिल्ली में।।

अरविन्द भी आप से आवें, राग बेसुरा खूबै गावें।
अडवानी अब झांझ बजावें, फ़ाग जेटली बहुतै गावें।
सुषमा लड़ें रंग से जंग, आज देखो दिल्ली में।।

बुरा न मानो होली है -
आप सभी को सपरिवार रंगीन होली की हार्दिक बधाई !

@राजेश छंदक

Tuesday, March 19, 2019

Holi - holi hai...

अब शुरू चुनावी फाग,
मच गयी भागम-भाग।

नींद नहीं अब रात में आवै,
बहुत टिकट की फ़िक्र सतावै।
देखो हो रही जागम -जाग ।।  मच गयी.. .

गांव में फगुआ सब मिलि गावैं,
भावी नेता बिन चप्पल धावैं।
फिर झाड़ै रागम -राग ।।  मच गयी.. .

फैक्ट्री गांवै मा खोलवैबै,
कर्जा अरझा बिरझ देवैबै।
तुम वोट देउ पेलम-पाल ।।  मच गयी.. .

राहुल टिकट की गुझिया बनावैं,
उम्मीदवारन को ललचावैं।
सब दिख रहे लालम- लाल ।।  मच गयी.. .

भैया रंग भरी होली की सबको हार्दिक बधाई !

@राजेश छंदक