Friday, April 6, 2018

स्व. कवि प्रमोद तिवारी एवं स्व. कवि के डी हाहाकारी को विनम्र श्रद्धांजलि




दोनों महान कवियों को भावभीनी श्रद्धांजलि-
के डी की यादि सताइ रही।
प्रमोद कै गीत तो गाइ रही।
उइ अवधी कै खम्भ पुरान रहे।
उइ बाइबल, गीता, कुरान रहे।
उइ अवधी कै धारा खूब बहे।
उइ फुलझड़ी, चुटकुला खूब कहे।
अब उनके अइसी कौन कही।।
गीतन कइ झड़ी लगाइ गये।
बहुतै गीत तिवारी गाइ गये।
मंचन का सूना कराइ गये।
हमसब का बहुत रोवाइ गये।
अब उनकी धारा कौन बही।।
मंचन पर चूरन बेचि दिहिन।
उइ कविता धुरंधर खूब कहिन।
गीतन कै थाती बाँटि दिहिन।
प्रेमिन का पाती बाँटि दिहिन।
अब इनकी कमी का कैसे सही।।
-राजेश शुक्ल 'छंदक '

Sunday, April 1, 2018

त्रैलोक में संतोषी कौन

बेर खाये भीलनी के कुटिया को धन्य किया, 
अपनाया उसको भी वैसो को महान है। 
लंका के दुर्ग पर रघुवंश ध्वज गाड़ दिया, 
रावण को परास्त किया वैसो को बलवान है।
तम्बू में रहकर सैन्य त्रास को सहन किया,
उनसो इस धरनी पर कौन धैर्यवान है।
छब्बीस वर्षों तक तुम्हारे कानून झेल लिया,
त्रैलोक में संतोषी कौन उनके समान है।।



हे मातु भवानी, माँ कल्यानी, अभय प्रदायिनी आओ माँ। 
लाल चुनर को ओढ़ के माता, पैजनी अब छनकाओ माँ।
छः मास से माता मंदिर में हो, अब घर-घर में आओ माँ। 
खटरस व्यंजन मातु धरे हैं, रूचि-रूचि भोग लगाओ माँ।।


हे मातु धरा अब रोइ रही है, जन-जन को फुसलाओ माँ।
चंड- मुण्ड, महिषासुर मारे, अब दुष्ट अनेक सँभारो माँ।
हे कात्यायिनी, मातु अंबिके, लक्ष्मी बनके पधारो माँ।
भक्त को माता अभयदान दो, मन मंदिर पग धारो माँ।।

अभिमान भरी ना बातें हों, बोली में कहीं न गोली हो। 
छल, दंभ, प्रपंच रहे न कहीं, मन में मधु की झोली हो। 
ये घर मकरंद से भरा रहे, भ्रमरों की यहाँ पर टोली हो। 
कल्पना यही है छंदक की, हर मुख में प्रेम की बोली हो।।