Thursday, March 21, 2019

होली का हुड़दंग

ये होली का हुड़दंग, आज देखो दिल्ली में।
अब चढ़ा चुनावी रंग, आज देखो दिल्ली में।।

ढम-ढम ढोलक बाजे, राहुल-सिंधिया खूबै नाचे।
मनमोहन तो मूँड़ हिलावें, राग भैरवी प्रियंका गावें।
है चढ़ गयी सिर पर भंग, आज देखो दिल्ली में।।

राजनाथ खूब रंग लगावें, शाह सभी को पास बुलावें।
ईरानी तो गाना गावें, मुरली अपनी मुरली बजावें।
मोदी करें सोनिया को तंग, आज देखो दिल्ली में।।

अरविन्द भी आप से आवें, राग बेसुरा खूबै गावें।
अडवानी अब झांझ बजावें, फ़ाग जेटली बहुतै गावें।
सुषमा लड़ें रंग से जंग, आज देखो दिल्ली में।।

बुरा न मानो होली है -
आप सभी को सपरिवार रंगीन होली की हार्दिक बधाई !

@राजेश छंदक

No comments:

Post a Comment